नरसिंहपुरा में ठोस कचरा संयंत्र पर फिर उठा विवाद;ग्रामीणों ने कचरे से लदा वाहन और जेसीबी रोकी

सीमा सन्देश # श्रीगंगानगर नगर परिषद के ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र स्थल को लेकर विवाद आज दोपहर बाद और गहरा गया। ग्रामीणों ने सूरतगढ़ मार्ग पर स्थित गांव नरसिंहपुर बारानी में निर्धारित 13 बीघा भूमि पर कचरा पहुंचाने वाले कैंटर और जेसीबी को रोक दिया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि संयंत्र लगाने की बजाय प्रशासन इस जगह को कचरा डंपिंग यार्ड के रूप में इस्तेमाल करना चाहता है। बुधवार दोपहर को श्रीगंगानगर से कचरे से भरा कैंटर और जेसीबी उक्त स्थल की ओर रवाना हुई। गांव की गोशाला के पास वाले रास्ते पर ग्रामीणों ने कई दिनों से धरना दिया हुआ था। जैसे ही वाहन पहुंचे, ग्रामीणों ने उनका कड़ा विरोध किया और दोनों वाहनों को रोक लिया। नगर परिषद के अधिशासी अभियंता मंगतराम सेतिया, पदमपुर से उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि नगर परिषद प्रशासन जानबूझकर गोशाला के पास वाले विवादित रास्ते का इस्तेमाल कर रहा है। ग्रामीणों का सवाल—अभी तक संयंत्र लगा नहीं, फिर भी कचरा क्यों ला रहे? उन्होंने आशंका जताई कि प्रशासन की मंशा संयंत्र लगाने की नहीं, बल्कि इस जगह को कचरा डंपिंग यार्ड बनाने की है। कड़े विरोध के बाद कचरे से भरा कैंटर और जेसीबी दोनों वाहनों को वापस लौटाना पड़ा। जनगणना 2027 के प्रथम चरण 1 मई से शुरू, डॉ. अमित यादव ने कहा- आमजन सहयोग करें। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 1 से 15 मई तक मकान सूचीकरण एवं स्वगणना का कार्य होगा, जबकि 16 मई से 14 जून 2026 तक फील्ड कार्य किया जाएगा। जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई जिसमें जलभराव समस्या समाधान हेतु डीपीआर व ड्रेनेज प्लान बनाने के निर्देश दिए गए। पदमपुर/श्रीकरणपुर में राजस्थान बार काउंसलिंग चुनाव में मतदान हुआ, जिसमें अधिवक्ताओं ने उत्साह दिखाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.