नोहर पुलिस ने अवैध रूप से चल रही शराब की ब्रांचों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। इस दौरान दो लोगों को मौके से गिरफ्तार किया गया। आईपीएस राजेन्द्र कुमार के नेतृत्व में गश्त के दौरान यह कार्रवाई की गई, जिसमें अजीत उर्फ सोनू पुत्र राजेश पासवान (24 वर्ष), निवासी समस्तीपुर, बिहार को गिरफ्तार किया गया। कल्ली भट्टे के समीप एक दुकान में अवैध रूप से शराब की ब्रांच संचालित हो रही थी, जहां से अलग-अलग ब्रांड की शराब के साथ 10 हजार 690 रुपये नकद जब्त किए गए।
इसके अलावा एक अन्य कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक पृथ्वीसिंह ने गश्त के दौरान वार्ड नंबर 25 में अवैध शराब की ब्रांच पर छापा मारकर शेरसिंह पुत्र बहादुरसिंह राजपूत (60 वर्ष), निवासी नोहर को गिरफ्तार किया। मौके से विभिन्न ब्रांड की शराब बरामद की गई। दोनों स्थानों पर की गई कार्रवाई में कुल 227 पव्वे, 28 बोतल और 38 हाफ अंग्रेजी शराब, 123 बोतल बीयर, 982 पव्वे और 11 बोतल देशी शराब बरामद हुई। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, वहीं आबकारी पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।हैड कांस्टेबल रतनलाल ने गश्त के दौरान पर्ची सट्टा करने के आरोप में श्योकत अली, निवासी वार्ड नंबर 4 नोहर, को गिरफ्तार किया है। मौके से आरोपित के कब्जे से 24 हजार रुपये की पर्ची सट्टा राशि जब्त की गई।
Leave a Reply