नोएडा इंटरनेशनल एविएशन सर्विसेज ने एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ, कार्गो एग्जीक्यूटिव और एयरपोर्ट लोडर के विभिन्न पदों के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 2442 रिक्तियों को भरा जाना है। 10वीं और 12वीं युवाओं के लिए विमानन क्षेत्र में करियर बनाने का यह एक बेहतरीन मौका है। चयन के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एक लिखित परीक्षा देनी होगी। लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी, जिसमें सामान्य जागरूकता, एप्टीट्यूड और रीजनिंग, अंग्रेजी (लोडर पद को छोड़कर) और विमानन ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 90 मिनट होगी और इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी।
जानिए, पदवार रिक्तियां कितनी हैं?
इस भर्ती के अभियान के तहत 2442 रिक्तियां भरी जानी हैं। अलग-अलग पदों के लिए योग्यताएं हैं। पदवार रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है: एयरपोर्ट ग्राउंड स्टाफ: कुल 1257 पद। इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित की गई है। अपेक्षित वेतन 25,000 से 35,000 रुपये के बीच है।
कार्गो एग्जीक्यूटिव:कुल 639 पद। इसके लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है। आयु 18 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए। वेतनमान 25,000 से 35,000 रुपये है। एयरपोर्ट लोडर (केवल पुरुष): कुल 546 पद। इसके लिए 10वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 20 से 40 वर्ष के बीच है। वेतन 15,000 से 25,000 रुपये प्रति माह होगा।
Leave a Reply