मलोट। मलोट इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (मिमिट), मलोट में आयोजित आईके गुजराल पंजाब तकनीकी विश्वविद्यालय के दो दिवसीय इंटर-कॉलेज हैंडबॉल टूर्नामेंट का सफल समापन हुआ। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों की लड़कों और लड़कियों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए। महिला वर्ग में मेजबान मिमिट मलोट की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक और विजेता ट्रॉफी अपने नाम की। चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज लांडरां और जीटीबीआईएमटी दाखां तीसरे स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग में भी मिमिट मलोट ने दमदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीता। इस श्रेणी में चंडीगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज लांडरां और चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेजेस (सीजीसी) झंजेड़ी ने तीसरा स्थान हासिल किया। मिट्स के डीन छात्र कल्याण डॉ. मोहित कुमार और स्पोर्ट्स प्रेसिडेंट जतिंदर सिंह ने बताया कि यूनिवर्सिटी से संबद्ध विभिन्न कॉलेजों के लड़के और लड़कियों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले हुए और प्रतिभागियों में उत्साह व रोमांच देखने को मिला। संस्थान निदेशक जसकरण सिंह भुल्लर ने खिलाड़ियों, कोचों, रेफरी और स्टाफ का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन टीम की सराहना की। रेफरी को भी सम्मानित किया गया, जबकि मंच संचालन इंजीनियर गुरप्रीत सिंह सोनी ने किया।
Leave a Reply