सीमा सन्देश# श्रीगंगानगर। नशा मुक्त श्रीगंगानगर अभियान के तहत जैन आईटीआई कॉलेज में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से बताते हुए उदाहरणों और वास्तविक घटनाओं के माध्यम से यह समझाया गया कि कैसे नशा व्यक्ति को मानसिक, शारीरिक और सामाजिक रूप से खोखला कर देता है। विद्यार्थियों ने भी इस विषय पर खुलकर अपने विचार रखे और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। कॉलेज प्रिंसिपल विजेंदर स्वामी ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम युवाओं को सही दिशा देने में अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला के माध्यम से विद्यार्थी न केवल स्वयं जागरूक होंगे बल्कि समाज में भी सकारात्मक बदलाव लाने में भूमिका निभाएंगे। उपस्थित विद्यार्थियों ने नशा मुक्त रहने और दूसरों को भी प्रेरित करने की शपथ ली। पुलिस कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने मानस हेल्पलाइन 1933, साइबर सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के लिए जागरूक किया।
जैन आईटीआई कॉलेज में कार्यशाला

Leave a Reply