शिक्षा के क्षेत्र में फिर लहराया देवेंद्र बाल भारती का परचम

vijaynagar

सीमा सन्देश | श्रीविजयनगर। मंगलवार को घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में देवेंद्र बाल भारती स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक श्रेष्ठता का लोहा मनवाया है। स्कूल के डायरेक्टर तरुण तनेजा ने बताया कि कक्षा 12वीं में 95% से ऊपर श्रीविजयनगर में सर्वाधिक 18 विद्यार्थियों ने अंक हासिल किए हैं, जबकि 90% से ऊपर कुल 59 विद्यार्थियों ने अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य कीर्ति तनेजा ने बताया कि 80% से ऊपर सर्वाधिक विद्यार्थी केवल देवेंद्र बाल भारती स्कूल के हैं। 90% से ऊपर अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में गौरव तनेजा (98.67 पीसीएम), पलक (98.20), डिम्पल (98.00), निषिता (98.00), हिमांशु (97.40), रीना बारुपाल (97.40), कोमल (97.20), प्रिया (97.00), हर्षित (96.60), इश्मीत कौर (96.60), प्राची (96.40), अमनवीर (96.40), रीत तनेजा (95.60), रीना (95.60), ज्योति (95.20), स्नेहा (95.20), तमन्ना राणा (95.00), विनीत शर्मा (95.00), कोमल (94.80), अरमान खान (94.80), अंकित कुमार मीना (94.40), धीरज (94.30), जशनप्रीत कौर (94.20), दीपिका (94.00), प्रांजल (93.80), अभिमन्यु (93.60), आरती (93.60), वर्मा (93.40), दृष्टि शर्मा (93.20), यशिका (93.20), जय पुरी (93), आस्था (93), जयपाल (92.60), गौरव (92.60), अर्चना गोदारा (92.40), मनिषा चौधरी (92.40), लक्ष्मी (92.20), जगदीप (92.20), अनुराग (92.20), नेहा (91.80), भूमि (91.40), नूर (91.40), अल्का (91.40), कर्ण (91.40), पूजा (91), रतनजोत (91), तरुण कुमार (91.20), पलक (91), भूपेश (91), चंचल (90.60), दीप्ति (90.60), कशिश (90.40), पंकज (90), सिमरजोत (90.40), लक्ष्मी (90), रितिक (90), नमनजोत (90), निशा कंवर (90) ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।

विद्यालय प्रबंधक तरुण तनेजा ने बताया कि पिछले वर्ष भी कक्षा 12वीं विज्ञान में श्रीविजयनगर में 10 में से 9 स्थान देवेंद्र बाल भारती के रहे थे और कुल 51 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए थे। उन्होंने बताया कि अब तक जिले में कुल 222 विद्यार्थियों का चयन इंस्पायर अवार्ड में हुआ है, जिसमें सरकार द्वारा 9 करोड़ रुपये की छात्रवृत्ति दी जा चुकी है, जो जिले में सर्वाधिक है। लगातार 10 वर्षों से श्रीविजयनगर में सर्वाधिक गार्गी पुरस्कार भी इसी विद्यालय के नाम रहा है, जिसमें प्रत्येक 3 में से 2 छात्राओं को यह पुरस्कार मिला है।

प्रधानाचार्य कीर्ति तनेजा ने बताया कि कक्षा 1 से 12 तक के नए सत्र 2026-27 की कक्षाएं 25 मार्च 2026 से प्रारंभ होंगी। कक्षा 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिए हिंदी व अंग्रेजी माध्यम की कक्षाएं भी इसी दिन से शुरू होंगी। विद्यालय प्रबंधक तरुण तनेजा ने बताया कि इस वर्ष कक्षा 10वीं में 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली विद्यार्थियों हेतु विशेष मेरिट स्कॉलरशिप भी उपलब्ध रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.