12वीं बोर्ड में छाया बीडीआईएस स्कूल पदमपुर

विज्ञान वर्ग में विद्यालय की छात्रा हिमानी कालड़ा ने 97.60% के साथ टॉप किया। अश्मीत कौर ने 96.40%, गौतम ने 94.00%, तानिया ने 93.60%, कशिश राणा ने 92.40%, आर्य शर्मा ने 92.20%, करण जाखड़ ने 91.20%, जसनदीप कौर ने 90.80%, मन्नत ने 89.80%, ज्योति ने 86.40% और सिमरन ने 85.20% अंक प्राप्त किए।हर्षिता ने 84.80%, खुशी ने 83.60%, नवजोत कौर ने 82.80% और मनप्रीत सिंह ने 82.60% अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। इस शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यालय के डायरेक्टर मुकेश जाखड़ व प्रधानाचार्य बेगराज जाखड़ ने सभी छात्र/छात्राओं, अभिभावकों व विद्यालय स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विद्यालय ने बहुत ही कम समय में शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उपलब्धियां हासिल की हैं। इसी वर्ष पदमपुर में आयोजित 17 वर्ष छात्र राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता में विद्यालय ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और 6 छात्रों ने राष्ट्रीय स्तर पर भाग लेकर राजस्थान में विशेष पहचान बनाई। उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालय बच्चों को रट्टा प्रणाली पर नहीं रखकर कॉन्सेप्ट आधारित शिक्षा पर ध्यान देता है और केवल अंकों पर नहीं बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.