विभाग ने 5 साल बिल नहीं भेजे, अबदे रहे कनेक्शन काटने की चेतावनी

Karanpur

सीमा सन्देश | श्रीकरणपुर
जलदाय विभाग द्वारा बकाया बिलों की वसूली के विरोध में सोमवार को माकपा नेता मुकेश मोहनपुरिया के नेतृत्व में शहर के नागरिकों ने कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर एईएन का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि कुछ वार्डों में पिछले 5 वर्षों से पानी के बिल वितरित नहीं हुए, जबकि अब अचानक 10 हजार रुपये से अधिक के बकाया बिल भेजे जा रहे हैं। कच्ची थेड़ी क्षेत्र सहित 5–6 वार्डों में समय पर बिल नहीं आने से उपभोक्ता भुगतान नहीं कर पाए और अब कनेक्शन काटने की चेतावनी दी जा रही है। उन्होंने इसे विभाग की बड़ी लापरवाही बताते हुए 5 साल की पेनल्टी व ब्याज माफ करने, बकाया राशि का कम से कम 10 प्रतिशत जमा कराने तथा बिल वितरण से जुड़ी फर्म व संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर राजपाल, धर्मेंद्र, सलमान खान, भजनलाल, हरिराम, फौजी, करण सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.