नेतेवाला में प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट और चक 6-जेड में बनाए गए कचरा डंपिंग पॉइंट्स के विरोध में दोनों गांवों के ग्रामीण आर-पार की लड़ाई के मूड में आ गए हैं। शनिवार को नेतेवाला के ऐतिहासिक नहरी विश्रामगृह में ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से प्रस्तावित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट के विरोध में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया। वहीं रविवार को चक 6-जेड के ग्रामीणों ने यहां बने डंपिंग पॉइंट की ओर जाने वाली मुख्य सड़कों पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव डाल दिया। डंपिंग पॉइंट हटाने और कचरा डालने से रोकने के लिए शुरू किए गए इस महापड़ाव में ग्रामीणों ने मौके पर ही लंगर (रसोई) शुरू कर दी है। चक 6-जेड में धरने की अगुवाई कर रहे राजकुमार सैनी ने कहा कि प्रशासन हाईकोर्ट के आदेशों की अनदेखी कर रहा है और पूर्व में ग्रामीणों के साथ हुए समझौते की पालना नहीं कर रहा। 31 मार्च तक कोर्ट ने प्रशासन को कचरा प्लांट लगाने के आदेश देकर पालना रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा था, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। इसी कारण ग्रामीणों के साथ-साथ आसपास की कॉलोनियों के बाशिंदे भी इस आंदोलन में शामिल हो गए हैं। धरने पर बैठे लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए भोजन और पानी की व्यवस्था मौके पर ही की गई है। रविवार को धरना स्थल पर पूर्व सरपंच जगतार सिंह (6 ए छोटी), पूर्व सरपंच चौधरी कंवर (10 जेड), पूर्व सरपंच रविंद्र कुमार (10 जेड), पूर्व सरपंच कलवंत सिंह चहल, मनीष जाखड़, बलविंदर कुकणा, | इलाके की आबोहवा को बचाने की जंग है। नेतेवाला के विश्रामगृह परिसर में रविवार को धरने पर पूर्व सरपंच सुरेंद्र पारीक, काशीराम, गौरव छापरवाल, शुभम अरोड़ा, पवन नाथ, सुरेश तंवर, सुनील चुघ, रितेश नाथ, रवि अरोड़ा, संदीप सहारण, लवप्रीत, राहुल योगी, सुशील सहारण, विनोद सापरनिया, सुभाष देवर्थ, अनिल संघल, शिपाल राम, जय सिंह राजपूत, सुनील खटोड़, लखा सिंह बाजीगर सहित कई लोग मौजूद रहे।
नेतेवाला व चक 6 जेड में कूड़े के खिलाफ आर-पार की जंग शुरू

Leave a Reply