बेंगलुरु। भारतीय क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ आईपीएल 2026 का आगाज़ आज 28 मार्च की शाम बेंगलुरु के ऐतिहासिक एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने जा रहा है, जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने घरेलू मैदान पर पूर्व चैंपियन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खिताब बचाने के इरादे से उतरेगी। पिछला सीजन आरसीबी के लिए यादगार रहा, जब 17 साल के लंबे इंतजार के बाद विराट कोहली ने टीम को पहला खिताब दिलाया, और अब सभी की नजरें इस बात पर हैं कि क्या किंग कोहली अपनी बादशाहत बरकरार रख पाएंगे। दोनों टीमों के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें सनराइजर्स हैदराबाद 13-11 से आगे है। चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए जानी जाती है, जहां छोटी बाउंड्री और सपाट विकेट के चलते रन बरसना तय माना जा रहा है और विशेषज्ञों के अनुसार स्कोर 200 के पार जा सकता है, वहीं गेंदबाजों के लिए यहां गलती की कोई गुंजाइश नहीं होगी। मौसम की बात करें तो बेंगलुरु में शनिवार को आसमान साफ रहेगा, दिन का तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा जो शाम तक करीब 20 डिग्री तक गिर जाएगा, हालांकि उमस खिलाड़ियों की फिटनेस की कड़ी परीक्षा ले सकती है, लेकिन राहत की बात यह है कि बारिश का कोई खतरा नहीं है और दर्शकों को पूरे 40 ओवर का रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
IPL महाकुंभ आज सेइन्तजार की घड़िया खत्म; पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद में होगा

Leave a Reply