सीमा सन्देश# जयपुर। महिंद्रा एंड महिंद्रा के डीलर आॅटोवर्ल्ड द्वारा सीतापुरा में भव्य कमर्शियल व्हीकल वर्कशॉप खोला गया है। यहां ग्राहकों को विश्वस्तरीय सर्विस मिलेगी। वर्कशॉप के शुभारंभ अवसर पर वी.एस. विनय कुमार (जोनल हेड–कस्टमर केयर, महिंद्रा एंड महिंद्रा), अजय राय (आरसीसीएम), निकित शाह (आएसएम), किशोर सिंह गहलोत (मैनेजिंग डायरेक्टर, आॅटोवर्ल्ड), करण गहलोत (डायरेक्टर, आॅटोवर्ल्ड), आराधना गहलोत (डायरेक्टर, आॅटोवर्ल्ड) और अनुपम सॉंखला (डायरेक्टर, आॅटोवर्ल्ड) विशेष रूप से मौजूद रहे। किशोर सिंह गहलोत (मैनेजिंग डायरेक्टर, आॅटोवर्ल्ड) ने कहा, महिंद्रा के साथ हमारी साझेदारी ग्राहकों को सर्वोत्तम अनुभव देने की प्रतिबद्धता पर आधारित है। महिंद्रा एंड महिंद्रा के जोनल हेड वी.एस. विनय कुमार ने आॅटोवर्ल्ड की टीम को बधाई देते हुए कहा कि महिंद्रा हमेशा से ‘कस्टमर फर्स्ट’ की नीति पर चलता है और यह नया केंद्र इसी दिशा में एक बड़ा कदम है।
Leave a Reply