सीमा सन्देश | राजियासर
राजियासर के सीमावर्ती अर्जुनसर कस्बे में रविवार सुबह करीब सात बजे मुख्य बाजार में शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई, जिसने देखते ही देखते तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। पवन गवारिया की मनिहारी की होलसेल दुकान से शुरू हुई आग पास की मेडिकल और इलेक्ट्रॉनिक दुकान तक फैल गई, जिससे मनिहारी का सारा सामान जल गया और मेडिकल स्टोर की एक दीवार गिर गई। आगजनी से दवाइयों और इलेक्ट्रॉनिक सामान को भी भारी नुकसान हुआ। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और दुकानदारों, कस्बेवासियों व किसानों ने आग बुझाने का प्रयास किया। फायर ब्रिगेड और पुलिस की सूचना दी गई, लेकिन उनके देर से पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष जताया। करीब दो घंटे बाद आग पर काबू पाया गया। स्थानीय लोगों ने समय पर दमकल पहुंचने पर नुकसान कम होने की बात कहते हुए कस्बे में फायर ब्रिगेड वाहन उपलब्ध कराने की मांग की, वहीं नुकसान को देखते हुए लोग पवन गवारिया को आर्थिक सहयोग भी कर रहे हैं।
शॉर्ट सर्किट से आगजनी की घटना, तीनदुकानों में लाखों का सामान जलकर राख

Leave a Reply