रावतसर : सरकारी स्कूल केविद्यार्थियों को बांटे स्कूल बैग

सीमा संदेश # रावतसर। राजस्थान शिक्षक संघ अम्बेडकर द्वारा बाबा साहेब की जयंती की पूर्व संध्या पर नवाचार करते हुए राजकीय प्राथमिक विद्यालय 10 एसपीएम व 2 एनडब्ल्यूडी के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग वितरित किए गए। इस अवसर पर अरुण भाटिया, विनोद पलथानिया, सरपंच गौरीशंकर, भानसिंह, ओम प्रकाश कड़ेला, प्रधानाचार्य आत्माराम चौहान, मेहर चंद अटवाल, श्रवण कुमार, संतोष, देवीसिंह राठौड़, ओम न्योल, मदन बाजीगर, महेंद्र बाजीगर, सुमेर राठौड़ आदि उपस्थित रहे। भानसिंह विरक ने बाबासाहेब को मानवता का पैरोकार बताया। शिक्षक संघ अम्बेडकर रावतसर ने सभी दानदाता शिक्षकों व अन्य साथियों का आभार प्रकट करते हुए बाबासाहेब के जीवन से प्रेरणा लेकर रचनात्मक कार्य करने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.