यूनिवर्सिटी की वेबसाइट काराज्यपाल ने किया लोकार्पण

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे ने लोकभवन में महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय, अजमेर की नई विद्यार्थी-केंद्रित वेबसाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षण में ऐसे नवाचार हों, जिससे देश-विदेश के विद्यार्थी यहां पढ़ने के लिए आकर्षित हों। नई वेबसाइट में प्रवेश, पाठ्यक्रम सहित विभिन्न शैक्षिक प्रक्रियाएं ऑनलाइन और सरल बनाई गई हैं। कुलगुरु सुरेश अग्रवाल ने बताया कि विवि जीरो कार्बन कैंपस बन चुका है और भारतीय ज्ञान परंपरा को आधुनिक दृष्टिकोण के साथ विकसित किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.