सीमा सन्देश # सरदारपुरा जीवन। मंगलवार को उत्तमसिंह वाला आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण पखवाड़ा मनाया गया जिसके अंतर्गत पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। महिलाओं को पोषण संबंधी जानकारी देते हुए महिला पर्यवेक्षक कमलजीत कौर द्वारा बताया गया कि हमें अपने पोषण स्तर में सुधार लाने के लिए संतुलित व पौष्टिक आहार खाना चाहिए और कुपोषण को दूर करने के लिए अपने बच्चों को संतुलित आहार दें। जो भी बच्चा पोषण खाए उसे साफ-सफाई से खिलाए। 0 से 6 वर्ष के बच्चों के संपूर्ण विकास हेतु बताया गया कि बच्चों का विकास 85 प्रतिशत 6 वर्ष की आयु तक हो जाता है, हमें इस अवस्था में बच्चों का विशेष ध्यान रखना चाहिए तथा खाना बनाते और खिलाते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। बाबा सुरेन्द्र नाथ ने कक्षा नर्सरी से 12 तक के सभी बच्चों को निशुल्क कॉपी पेन वितरण किया।
Leave a Reply