सीमा सन्देश # हनुमानगढ़। हनुमानगढ़ टाउन पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी आतंकी
से सोशल मीडिया के माध्यम से संपर्क करने वाले युवक को गिरμतार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री नरेंद्र सिंह आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि 24 मार्च को थाना हनुमानगढ़ टाउन को सूचना मिली कि
किशनपुरा दिखनादा निवासी जसवंत कुमार उर्फ सोनू (29) सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान स्थित आतंकी शहजाद भट्टी से संपर्क करने का प्रयास कर रहा है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी जसवंत
कुमार पूर्व में भी आपराधिक प्रवृत्ति का रहा है और उसके खिलाफ एनडीपीएस व बलात्कार सहित
विभिन्न गंभीर धाराओं में चार मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय तक जेल में भी रह चुका है। आरोपी ने अपने सोशल
मीडिया अकाउंट पर हथियारों से संबंधित पोस्ट शेयर की थीं तथा आतंकी शहजाद भट्टी के इंस्टाग्राम
अकाउंट को फॉलो करते हुए उससे संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया। इतना ही नहीं, उसने अपने मोबाइल नंबर भी साझा किए। पूर्वोतर में उभरता नया सुरक्षा खतरा, वैश्विक नेटवर्क की आहट नई दिल्ली। भारत के पूर्वोत्तर सीमांत क्षेत्रों में हालिया घटनाक्रम ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ा दी है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए)
द्वारा छह यूक्रेनी और एक अमेरिकी नागरिक की गिरμतारी ने संकेत दिया है कि यह मामला केवल यात्रा नियम
उल्लंघन तक सीमित नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ा हो सकता है। जांच में सामने आया है कि ये विदेशी नागरिक मिजोरम के रास्ते म्यांमार मे ं सक्रिय सशस्त्र समूहों से संपर्क में थे। विशेषज्ञों के अनुसार, म्यांमार में जारी संघर्ष अब ड्रोन आधारित युद्ध तकनीकों की प्रयोगशाला बन चुका है। आशंका है
कि यह समूह उग्रवादी संगठनों को ड्रोन संचालन और हमले की तकनीक का प्रशिक्षण दे सकता था,
जिससे भारत की आंतरिक सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है।
पाकिस्तानी आतंकी से संपर्ककरने वाला युवक गिरफ्तार

Leave a Reply