सीमा सन्देश# अनूपगढ़। नवनियुक्त एसपी हरि शंकर ने अनूपगढ़ थाने का निरीक्षण किया। पुलिस थाने पहुंचने पर पुलिस उपाधीक्षक प्रशांत कौशिक व थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद जांगिड़ ने एसपी की अगवानी की। थाने के निरीक्षण के दौरान एसपी ने लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से बेहतर तालमेल, शिकायतों का त्वरित समाधान और बीट स्तर पर मजबूत पकड़ बनाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि प्रत्येक परिवादी की सुनवाई थाने स्तर पर ही हो, ताकि उसे जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़े। सीमावर्ती क्षेत्र को देखते हुए एसपी ने ड्रोन के जरिए होने वाली तस्करी को रोकने के लिए ड्रोन गतिविधियों पर लगातार नजर रखने और संदिग्ध हलचल पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय सीमा के पास स्थित होने के कारण अनूपगढ़ संवेदनशील क्षेत्र है। हमारी प्राथमिकता है कि थाने में आने वाले प्रत्येक परिवादी को न्याय मिले और नशा तस्करी के खिलाफ ठोस कार्यवाही हो। उन्होंने बताया कि शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अभय कमांड व लाडली योजना के तहत लगे कैमरों को कमांड सेंटर से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।
Leave a Reply