चेन्नई। लखनऊ सुपर जायंट्स आईपीएल में प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है। उसे चेन्नई सुपर किंग्स ने रविवार के पहले मैच में 5 विकेट से हराया। इस हार के बाद ऋषभ पंत की टीम बचे हुए मैच जीतकर भी 12 अंक तक ही पहुंच सकती है, जो प्लेऑफ के लिए काफी नहीं है। चेपॉक स्टेडियम में चेन्नई के कप्तान ऋतुराज गायकवाड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। लखनऊ ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 203 रन बनाए। चेन्नई ने 204 रन का टारगेट 19.2 ओवर में 5 विकेट पर चेज कर लिया। आखिरी ओवर में शिवम दुबे ने ऐडन मार्करम की बॉल पर लगातार दो छक्के मारकर टीम को जीत दिला दी। उर्विल पटेल ने 33 बॉल पर 65 रन की अर्धशतकीय पारी खेली और 13 बॉल पर फिफ्टी लगाकर सबसे तेज फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी की। ऋतुराज गायकवाड ने 42, संजू सैमसन ने 28 और अन्य बल्लेबाजों ने भी योगदान दिया। लखनऊ की ओर से जोश इंग्लिस ने 85 रन और शहबाज अहमद ने नाबाद 43 रन बनाए।
लखनऊ टीम प्लेऑफ की रेस सेबाहर:चेन्नई ने 5 विकेट से हराया

Leave a Reply