कल सुबह किराना दुकान में आग, हादसा टला

सीमा सन्देश # हनुमानगढ़। जंक्शन में चूना फाटक स्थित शुभम सुपर स्टोर नामक किराना दुकान में रविवार अल सुबह करीब 5 बजे अचानक आग लग गई। घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने दुकान संचालक को दी, जिसके बाद तुरंत मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए गए। आग लगने से दुकान में रखा काफी सामान जलकर राख हो गया। प्रारंभिक रूप से आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। समय रहते आग की सूचना मिल जाने से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा पूरी दुकान जलकर खाक हो सकती थी और आसपास की दुकानों को भी नुकसान पहुंचने की आशंका थी। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया और स्थिति को नियंत्रण में कर लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.