तैलीय त्वचा के लिए प्रभावी होममेड फेस पैक

glowy facepack

केला, शहद और नींबू: एक मैश किए हुए केले में एक चम्मच शहद, नींबू रस मिलाएं। यह त्वचा से तेल सोखने, चमक लाने में मदद करता है। सूखने पर इसे कुनकुने पानी से धो लें। पपीता-नींबू: मैश किए पपीते में नींबू रस मिलाकर 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं। यह पैक त्वचा की गहराई से सफाई करता है। मुल्तानी मिट्टी और गुलाबजल: तैलीय त्वचा के लिए मुल्तानी मिट्टी सबसे उत्तम है। इसमें गुलाबजल मिलाकर लगाने से चेहरे का चिपचिपापन दूर होता है और त्वचा कोमल बनती है। एलोवेरा और शहद: एलोवेरा जेल में शहद मिलाकर लगाने से त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और तेल का उत्पादन नियंत्रित होता है। ये प्राकृतिक उपाय बिना किसी नुकसान के आपकी त्वचा को स्वस्थ और फ्रेश रखने में मददगार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.