बाईपास पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर ट्रांसफार्मरसे भिड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली; 12 घंटे बिजली रही गुल

सीमा सन्देश# श्रीगंगानगर। गांव 4 एमएल के पास सोमवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर को पार करते हुए सीधे बिजली के ट्रांसफार्मर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रांसफार्मर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और इलाके की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत यह रही कि ट्रांसफार्मर से टकराने से पूर्व जब ट्र ैक्टर डिवाइडर के दूसरी और जाने लगा तो इस पर सवार व्यक्ति उछल कर सड़क पर जा गिरा और ट्राली के टायर के नीचे आते-आते बच गया। इसी तरह दूसरी ओर एक बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्राली के नीचे आते-आते बच गया। ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं कर सका और रμतार अधिक होने के कारण ट्रैक्टर-ट्राली डिवाइडर को पार करते हुए दूसरी ओर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में जा घुसा। टक्कर लगते ही जोरदार धमाका हुआ और ट्रांसफार्मर और डीपी टूटकर नीचे गिर गया। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी। सूचना मिलने पर बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंचे और जल्द से जल्द इन्हे बदलने का काम शुरू किया। परन्तु गुरुद्वारा फीडर के अधीन आने वाले चक चार एमएल, केदार कॉलोनी सहित आस-पास के एरिया में रात आठ बजे बाद आपूर्ति बहाल हो पाई।

Leave a Reply

Your email address will not be published.