जयपुर। राजस्थान की राजनीति में उस समय हलचल तेज हो गई जब अखिलेश यादव ने जयपुर दौरे के दौरान बयान दिया कि यदि वसुंधरा राजे मुख्यमंत्री होतीं तो बेहतर काम होता। इस पर अशोक गहलोत ने भी सहमति जताते हुए कहा कि उनकी बात में दम है। गहलोत ने मुख्यमंत्री की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि अपेक्षित गंभीरता नजर नहीं आ रही। इधर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कबीर के दोहे के जरिए जवाब दिया। गौरतलब है कि हाल ही में वसुंधरा राजे के ‘मैं खुद को नहीं बचा पाई’ वाले बयान के बाद से प्रदेश की राजनीति में अंदरूनी हलचल और तेज हो गई है।
Leave a Reply