सीमा सन्देश # श्रीविजयनगर। पायनियर स्कूल, न्यू होप कैंपस के विद्यार्थियों ने इस वर्ष शानदार परीक्षा परिणाम देकर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। विद्यालय कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में राजस्थान मेरिट टॉप 10 में स्थान प्राप्त करने वाला एकमात्र शिक्षण संस्थान बना है। इस उपलब्धि के साथ ही न्यू होप कैंपस ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि यहां शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता निरंतर कायम है। विद्यालय ने इससे पहले कक्षा 10 में जिला टॉपर देकर इतिहास रचा था और अब कक्षा 12 में भी टॉपर्स का शानदार रिकॉर्ड बनाकर अपनी श्रेष्ठता को कायम रखा है। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में उत्साह और गर्व का माहौल है। परिणाम घोषित होने के बाद जैसे ही टॉपर विद्यार्थी विद्यालय पहुंचे, उनका पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया गया। विद्यार्थियों का माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्षोल्लास का वातावरण देखने को मिला। विद्यालय के प्रमुख टॉपर विद्यार्थी इस प्रकार हैं: अंग्रेजी माध्यम विज्ञान संकाय टॉपर: चंद्रमुखी 98.40%, कला संकाय टॉपर: खुशबू 98.20%, हिंदी माध्यम विज्ञान संकाय टॉपर: निखिल 97.20%, एग्रीकल्चर टॉपर: दीपक 95%। इसके अतिरिक्त अन्य उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों में चंद्रमुखी 98.40%, खुशबू 98.20%, निखिल 97.20%, किरण 97%, सीता 96.80%, निशा 96.00%, सेजल खान 95.60%, रिंकू 95.40%, आदित्य 95.40%, सहजवीर कौर, माधव व दीपक 95%, रुचिका 94.80%, सिमरप्रीत कौर 94.40%, अनिशा 94.40%, निहारिका 93.80%, ललित 93.40%, गुंजन 93.20%, मोहित व मनिंद्र सिंह 93.00%, अर्शप्रीत सिंह 92.40%, दिवेश 92.40%, निहारिका 92%, रोहित 91.80%, काव्या 91.80%, भूमि वर्मा 91.80%, सहजदीप सिंह 91.40%, गगनी 91.20%, तनीषा 91%, रामनिवास 91%, मुस्कान 90.20%, कन्हैया 90.20% एवं प्रांजल 90% शामिल रहे। न्यू होप कैंपस के प्रबंध निदेशक जेएस दानेवालिया ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के समर्पित शिक्षकों को देते हुए कहा कि शिक्षकों की मेहनत, समर्पण और निरंतर मार्गदर्शन के कारण ही विद्यार्थी इस मुकाम तक पहुंचे हैं। उन्होंने सभी शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई दी। पायनियर स्कूल के निदेशक एपी सिंह दानेवालिया ने विद्यार्थियों की मेहनत और लगन को सलाम करते हुए कहा कि यह परिणाम उनके अनुशासन, परिश्रम और लक्ष्य के प्रति समर्पण का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि पायनियर स्कूल, न्यू होप कैंपस आने वाले समय में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देकर शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा।
श्रीविजयनगर:पायनियर स्कूल, न्यू होप कैंपस ने रचा इतिहास

Leave a Reply