- जबरन वसूली के आरोप में काट रही थी सजा; बैरक में लगाया फंदा
सीमा सन्देश # बीकानेर की महिला जेल में एक महिला कैदी ने सुसाइड कर लिया है। मृतका बंदी तारा कंवर सिंधु नोखा की रहने वाली थी। उसने अपने बैकर में चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी।
घटना शुक्रवार शाम करीब 4:30 बजे की है। महिला जबरन वसूली और परेशान करने के मामले में सजा काटा रही थी। महिला कैदी को पीबीएम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।
बैरक में चुन्नी से लगाया फंदा
जानकारी के अनुसार तारा को जबरन वसूली और परेशान करने के आरोप में जून 2025 में सजा सुनाई गई थी। पिछले तीन महीने से वह सजा काट रही थी।
शुक्रवार शाम को महिला कैदी ने अपने बैरक में ही चुन्नी का फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद जब बंदियों को पता चला तो वहां हल्ला मच गया। दूसरे कैदियों की आवाज सुन जेल प्रहरी मौके पर पहुंचे, जहां तारा अचेत पड़ी थी।
वहीं घटना की जानकारी मिलने पर बीछवाल थाना अधिकारी गोविंद सिंह भी मौके पर पहुंचे। महिला कैदी के शव को पीबीएम अस्पताल की मॉच्युर्री में रखवाया गया है।
थाना अधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि सुसाइड के कारण अभी सामने नहीं आए है। वहीं इस मामले में न्यायिक जांच भी की जा रही है।
बीकानेर की महिला जेल में कैदी ने किया सुसाइड

Leave a Reply