एसई पर मनमानी का आरोप, कर्मचारियों में आक्रोश

एसई पर मनमानी का आरोप, कर्मचारियों में आक्रोश
  • अनावश्यक नियम विरूद्ध पदस्थापन की निंदा
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    जलदाय विभाग में कार्यरत कर्मचारी एवं श्रमिक संघों के प्रतिनिधियों की आपातकालीन संयुक्त बैठक शनिवार को जंक्शन स्थित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय परिसर में आहुत की गई। बैठक में विभाग के अधीक्षण अभियंता वृत हनुमानगढ़ की मनमानी एवं कर्मचारियों के साथ हो रहे अभद्र व्यवहार एवं अनावश्यक नियम विरूद्ध किए गए पदस्थापन की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए नारेबाजी की गई। साथ ही आगामी कार्रवाई के लिए सर्वसम्मति से जलदाय संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया। राजस्थान जलदाय कर्मचारी महासंघ प्रदेश महामंत्री इन्द्राज घोटिया को समिति का संयोजक बनाया गया। वहीं राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष रविन्द्र शर्मा, राजस्थान पीएचईडी तकनीकी कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष चन्द्रभान तिवाड़ी, राजस्थान नल मजदूर यूनियन इंटक जिलाध्यक्ष साजन कुमार बेनीवाल, राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष पंकज झूरिया व राजस्थान वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के वृत अध्यक्ष मोहन पारीक को सदस्य बना गया। बैठक में अशोक भोबिया, ओमप्रकाश बिश्नोई, श्रवण सिंह, बलकार सिंह, संदीप झोरड़, लेखराम योगी, मनोज राव, दलीप कुमार, सुधीर कुमार, आनन्द प्रकाश सिंह व माताफेर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.