- मानव उत्थान सेवा समिति का पौधारोपण अभियान जारी
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। मानव उत्थान सेवा समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में चलाया जा रहा पौधारोपण अभियान रविवार को भी निरंतर जारी रहा। समिति के सहयोग से सेवानिवृत्त एक्सईएन रणवीर सिंह सरां की स्मृति में उनके पुत्र रणजोध सिंह सरां ने 40 पौधे मय ट्री गार्ड लगाए। पौधारोपण कार्यक्रम की शुरुआत जिला परिवहन अधिकारी नरेश पूनिया ने नीम का पौधा लगाकर की। उन्होंने इस मौके पर कहा कि मानव उत्थान सेवा समिति पर्यावरण रक्षा के क्षेत्र में जो कार्य कर रही है, वह समाज के लिए प्रेरणादायी है। समिति अध्यक्ष लाधुसिंह भाटी के नेतृत्व में यह कार्य नि:स्वार्थ सेवा भावना का परिचायक है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे भी अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में भागीदार बनें। समिति अध्यक्ष लाधुसिंह भाटी ने कहा कि पौधारोपण केवल प्रतीकात्मक न होकर नियमित देखरेख और संरक्षण के संकल्प के साथ किया जा रहा है। हम प्रत्येक पौधे को संतान की तरह पालते हैं, जिससे आने वाले वर्षांे में वह एक सशक्त वृक्ष बनकर समाज को छाया, आॅक्सीजन और जीवन दे सके। आने वाले समय में हनुमानगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसमें स्थानीय नागरिकों की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। इस दौरान मौजूद समिति सदस्यों ने पौधों की नियमित देखरेख और संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर आदित्य गोदारा, मनजिन्द्र लेघा, राजेन्द्र पचार, लोकराज शर्मा, सुरेन्द्र सैनी, राजेन्द्र सेंगर, विपिन शर्मा, रमेश शाक्य, सुधीर थापन, संजय कस्वां, जितेन्द्र शाक्य आदि मौजूद रहे।
स्मृति में पौधारोपण, डीटीओ ने की शुरुआत

Leave a Reply