सीमा सन्देश # सरदारपुरा जीवन
ग्राम पंचायत उत्तमसिंहवाला में शुक्रवार को विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसान संगोष्ठी का आयोजन सुबह 7 बजे से 9 बजे तक पंचायत भवन में हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच रवनीत कौर ने की। उपस्थित किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र संगरिया के वैज्ञानिकों एवं कृषि विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा खेती से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर जानकारी प्रदान की। कृषि विज्ञान केंद्र संगरिया के वैज्ञानिक डॉ. अनूप कुमार ने कृषि विज्ञान केंद्र पर चल रहे प्रदर्शनों एवं विभिन्न गतिविधियों, किसानों को आय बढ़ाने के तौर तरीकों पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ. मुकेश कुमार ने पशुपालन से संबंधित जानकारी प्रदान करी डॉ. कुलदीप सिंह ने खरीफ फसलों में उर्वरक, कीट रोग नियंत्रण की जानकारी दी। गुरमेल सिंह सहायक कृषि अधिकारी ने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। रामकुमार मील ने उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी एवं वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक अमित कुमार पूनिया ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड एवं वन्दे गंगा जल संरक्षण अभियान के अंतर्गत जल संरक्षण के तरीकों पर विस्तृत जानकारी दी। उपस्थित किसानों ने अधिकारियों से संवाद किया। इसके बाद 10 बजे से 12 बजे तक सुभानवाला में किसान संगोष्ठी हुई। यहां मौजूद किसानों को विभाग की विभिन्न प्रकार की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी दीपक भारद्वाज, कंप्यूटर आॅपरेटर संदीप कुमार, सरपंच प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह, राजदीप सिंह, कृषक मित्र बलवंत कुमार, कृष्ण गैदर, बीके 29 अध्यक्ष गोपाल ढूंढाड़ा सहित अन्य जागरूक किसान उपस्थित रहे।
उत्तमसिंहवाला में आयोजित हुआ विकसित कृषि संकल्प अभियान के अंतर्गत किसान संगोष्ठी

Leave a Reply