सीमा सन्देश # सूरतगढ़। आपरेशन सिंदूर की सफलता पर भाजपा की ओर से तिरंगा यात्रा सोमवार को निकाली जाएगी। तिरंगा यात्रा की तैयारियों को लेकर व्यापार मंडल भवन में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं को विभिन्न जिम्मेदारी दी गई। तिरंगा यात्रा के विधानसभा संयोजक पेपसिंह राठौड़ व सह संयोजक अजय धींगड़ा ने बताया कि पूर्व सैनिकों व धर्म गुरुओं की अगुवाई में तिरंगा यात्रा 26 मई शाम साढ़े 5 बजे बिश्नोई मंदिर से रवाना होगी। शहर के मुख्य मार्गों से होती हुई तिरंगा यात्रा का समापन सुभाष चौक पर किया जाएगा। इस दौरान पूर्व मंत्री रामप्रताप कासनिया, तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक अशोक नागपाल, जिला प्रमुख कविता रेगर, पूर्व पालिकाध्यक्ष काजल छाबडा, पूर्व प्रधान बिरमा नायक, नगर अध्यक्ष गौरव बलाना, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनोद सारस्वत, एससी मोर्चा के प्रांतीय पदाधिकारी इंजी. अशोक आसेरी आदि ने विचार व्यक्त किए।
तिरंगा यात्रा आज, भाजपा कार्यकर्ताओं ने की तैयारी

Leave a Reply