राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

सादुलशहर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली व राजस्थान विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के तत्वावधान में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीगंगानगर के निदेर्शानुसार तालुका विधिक सेवा समिति में अध्यक्ष अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीना गहलोत की अध्यक्षता में द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन न्यायालय में किया गया। लोक अदालत के माध्यम से अपर जिला एवं सेशन न्यायालय के 6 प्रकरण, अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय के 48 प्रकरण, न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय सादुलशहर के 23 प्रकरण का निस्तारण हुआ व कुल 1,53,62,015 रुपए की धनराशि का अवार्ड पारित किया गया। तहसील न्यायालय के 3604 का निस्तारण किया गया। एसडीएम न्यायालय के 315 प्रकरणों का निस्तारण किया गया। सादुलशहर क्षेत्र की बैंक शाखों के प्री लिटिगेशन के 72 प्रकरणों का निस्तारण कर कुल 4,01,16,520 राशि का अवार्ड पारित किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मीना गहलोत द्वारा लोक अदालत में सदस्य बृजलाल शर्मा नायब तहसीलदार, बार संघ अध्यक्ष दीपक स्वामी, अधिवक्तागण बार संघ के पूर्व अध्यक्ष धर्मेद्र शर्मा, सचिव मोहित चुघ सहित बार संघ, बैंक कर्मचारियों का राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने हेतु धन्यवाद किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.