जयपुर। आज सुबह बेंगलुरु से दिल्ली जा रही एअर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट की 9 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। इसके बाद विमान की आधे घंटे तक जांच की गई। इसके बाद विमान को अनफिट मानते हुए उड़ान भरने से रोक दिया गया। सभी यात्रियों को बस और टैक्सी से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक फ्लाइट संख्या क-1116 जो बेंगलुरु से दिल्ली जा रही थी, जो तय समय से करीब एक से डेढ़ घंटे की देरी से चली थी। विमान में करीब 190 यात्री समेत अन्य क्रू मेम्बर मौजूद थे। दिल्ली पहुंचने से पहले विमान में तकनीकी खामी आ गई। पायलट को पता चलने पर प्लेन को जयपुर एयरपोर्ट पर उतारने के लिए एअर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) से संपर्क किया।
तकनीकी टीम से विमान की जांच की
एटीसी से संपर्क करने के बाद विमान को सुरक्षित जयपुर एयरपोर्ट पर उतारा गया। विमान को उतारने के बाद तकनीकी टीम से विमान की जांच करवाई। प्लेन को उड़ान के लिए फिट नहीं घोषित किया गया। इसके बाद विमान कंपनी के अधिकारियों ने यात्रियों को सूचना दी। उनको बस और टैक्सियों के जरिए दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
20 दिन पहले जयपुर के प्लेन की चंडीगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी
इससे पहले 2 मई को जयपुर से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो एअर लाइंस की फ्लाइट 6ए-7742 की चंडीगढ़ में इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। दरअसल, जयपुर एयरपोर्ट से चंडीगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6ए-7742 ने 2 मई को सुबह 5.50 बजे अपने तय वक्त पर उड़ान भरी थी। इसे लगभग एक घंटे 10 मिनट बाद सुबह 7 बजे चंडीगढ़ पहुंचना था, लेकिन लैंडिंग से लगभग 15 मिनट पहले फ्लाइट के एक इंजन में अचानक फ्लेम आउट (इंजन जलना बंद) की समस्या हो गई थी।
बेंगलुरु से दिल्ली जा रहे प्लेन में तकनीकी खामी आई:जयपुर एयरपोर्ट पर हुई इमरजेंसी लैंडिंग, जांच के बाद उड़ान के लिए अनफिट करार दिया

Leave a Reply