हमारी सेना ने पूरी दुनिया को पराक्रम दिखाया : गोदारा

हमारी सेना ने पूरी दुनिया को पराक्रम दिखाया : गोदारा
  • भाजपा जिला कार्यालय में प्रभारी मंत्री ने किया सम्बोधित
    श्रीगंगानगर#सीमा सन्देश।
    जिला प्रभारी मंत्री सुमित गोदारा ने भाजपा जिला कार्यालय में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया। बैठक से पहले गोदारा का जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने जनसुनवाई भी की और समस्याओं के तत्काल निस्तारण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
    अपने संबोधन में सुमित गोदारा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सेना ने ‘आॅपरेशन सिंदूर’ के माध्यम से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ‘खून और पानी एक साथ नहीं बह सकते’ और अब अगर पाकिस्तान सीजफायर के बाद गोली चलाएगा, तो भारतीय सेना गोले बरसाने के लिए स्वतंत्र है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत की सेना के पराक्रम को आॅपरेशन सिंदूर के माध्यम से आज पूरी दुनिया ने देखा है। आज सेना पर पूरा राष्ट्र गर्व करता है। हमारा उद्देश्य केवल आंतकवादियों को मार गिराना था और हम इस उद्देश्य में 100 प्रतिशत सफल हुए हैं। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साफ जता दिया है की खून और पानी एक साथ नहीं बह सकता । अगर पाकिस्तान सीजफायर के बाद हमारी तरफ एक गोली दागेगा तो भारत की सेना पाकिस्तान पर गोला दागने के लिए स्वतंत्र है।
    भैरोसिंह शेखावत को श्रद्धांजलि अर्पित
    बैठक में पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत को याद करते हुए उपस्थित भाजपा नेताओं और पदाधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी और श्री यादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक ने भी संबोधित किया। अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष आत्माराम तरड़ ने सभी का स्वागत किया। अनूपगढ़ नगरपालिका अध्यक्ष प्रियंका बैलान ने सभी का आभार व्यक्त किया। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी श्रीचंद चौधरी के अनुसार इस अवसर पर पूर्व सांसद शंकर पन्नू, जिला प्रमुख कविता बीरबल रैगर,पूर्व विधायक बलवीर सिंह लूथरा, जिला उपाध्यक्ष रतन गणेशगढ़िया, जिला महामंत्री प्रदीप धेरड़, डॉ. बृजमोहन सहारण, जुगल डूमरा, श्याम धारीवाल, महेंद्रप्रताप मंडा, सुरेन्द्र गोदारा, शिवप्रकाश तेहरपुरिया, अंजू सैनी, सतपाल कासनियां, चेष्टा सरदाना, राजू छाबड़ा, आरती शर्मा, मनीराम स्वामी, सुशील अरोड़ा, कृष्णकुमार, पवन शर्मा, जसकरण सरां, आशुतोष गुप्ता सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.