विकास कार्य करवाना हमारा फर्ज

विकास कार्य करवाना हमारा फर्ज

1.1 करोड़ की लागत से बनने वाले खाळे का विधायक बराड़ ने किया शिलान्यास
सीमा सन्देश # सादुलशहर

सादुलशहर। विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने कहा कि किसान एवं किसानी के उत्थान एवं किसानों का दर्द समझने के लिए ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने श्रीगंगानगर-हनुमानगढ जिले के साथ-साथ पंजाब क्षेत्र की सिंचाई प्रणाली का भी अवलोकन किया। ज्यादा से ज्यादा किसानों से मिले। इसी का सुखद परिणाम देखने को मिला कि उन्होंने सिंचाई तंत्र को मजबूत करने के लिए 2100 करोड़ रूपए स्वीकृत किए। वहीं क्षेत्र के किसानों के सिंचाई पानी के पक्के खाळों का निर्माण करवाने के लिए 150 करोड रूपए का बजट उपलब्ध करवाया। वे मंगलवार को प्रशासक बलजिंद्र कौर सिधू की अध्यक्षता में चक 31 केएसडी में करीब एक करोड़ एक लाख रूपए की लागत से बनने वाले पक्के खाळो के शिलान्यास समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस राशि से पक्के खाळों का निर्माण बडेÞ स्तर पर करवाया जा रहा है। इसके अलावा पहले ही वर्ष में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा 15 हजार सिंचाई पानी की डिग्गियां स्वीकृत की गई। मनरेगा की मजदूरी बढाई गई। पंजाब में डीजल-पेट्रोल के दाम कम को देखते हुए राजस्थान में भी दाम कम किए गए।
समर्थन मूल्य गेहूं खरीद में 150 रुपए प्रति क्विंटल का बोनस दिया गया। बजट में सादुलशहर विधानसभा क्षेत्र के गांव मिर्जेवाला में सैनिक स्कूल स्वीकृत किया गया, जो बहुत बडी उपलब्धि है। विधायक बराड़ ने यह भी कहा कि बुधरवाली ग्राम पंचायत में करीब दो करोड़ चार लाख की लागत से कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा सड़कों का निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्य भी करवाए जाएंगे।
बशर्ते ग्राम पंचायत तथा मौजिज व्यक्ति सर्वसम्मति से निर्माण कार्य का प्रस्ताव बनाकर लाएं। कार्य एवं विकास कार्य करवाना हमारा फर्ज है।
ये रहे मौजूद
सरपंच प्रतिनिधि राजदीप सिंह सिधू, नवदीप सिंह सिधू, क्रय-विक्रय सहकारी समिति के पूर्व चेयरमैन गुरबख्श सिंह ग्रेवाल, जसवंत सिंह प्रेमी ने कहा कि पक्का खाळा बनने से किसानों को फसल में पानी लगाने में काफी राहत मिलेगी। पानी की छिज्जत रूकेगी। फसलों को अधिक पानी लगेगा। इस दौरान जिला परिषद के पूर्व डायरेक्टर बलदेव सिंह बराड, लालगढ़ जाटान एसएचओ संजय सिंह, बुड्ढा जोहड के जत्थेदार हाकम सिंह, पूर्व डायरेक्टर डॉ. गरीबदास, जीवन सिंह बराड, जगमीत सिंह बराड चकमहाराजका, लखविंद्र सिंह लक्की, ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह सिसोदिया सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.