विवाद होने पर पुलिस ने महिला के शव का मेडिकल बोर्ड से करवाया पोस्टमार्टम
श्रीगंगानगर:चूनावढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला ने अपने घर में फासी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाकर शव पीहर पक्ष के लोगों को सौप दिया। पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों पर महिला को मरने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। जिला अस्पताल में पीहर और ससुराल पक्ष के लोगों में एक बार विवाद हो गया था, लेकिन चूनावढ़ और सदर थाना पुलिस की समझाईस के बाद मामला शांत हो गया।
पुलिस के अनुसार मलकानी निवासी संजय कुमार नायक की 30 वर्षीय पत्नी संतोष देवी ने शनिवार दोपहर को घर में फांसी लगा ली थी। इसको गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल में लाया गया, वहां इलाज के दौराना संतोष को मौत हो गई। रात को पुलिस ने शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था।
रविवार सुबह पीहर और ससुराल पक्ष के लोग शव लेने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में बोल-चाल हो गई। चूनावढ़ थाना प्रभारी गुरमेलसिंह ने बताया कि संतोष देवी की शादी करीब 15 साल पहले हुई थी। पीहर पक्ष के लोगों द्वारा ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाने पर मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया है।
मृतका के भाई श्रवण कुमार पुत्र भूपराम निवासी 11 एनपी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि संतोष के मौत होने के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए घटनास्थल का निरीक्षण भी किया जाएगा।
Leave a Reply