नई दिल्ली
करोड़ों दिलों पर राज करने वाले बॉलीवुड के बादशाह यानी शाहरुख खान (Shahrukh Khan) अक्सर अपनी दरियादिली या सादगी भरे अंदाज की वजह से सुर्खियों में छा जाते हैं। एक्टर एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, शाहरुख ने अपने घर मन्नत में ग्रैंड पार्टी का आयोजन किया। इस पार्टी में देश की कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की। अब पार्टी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें शाहरुख सभी के साथ ग्रुप फोटो में दिख रहे हैं। सिर्फ यही नहीं इन हस्तियों ने शाहरुख खान की तारीफ करते हुए पोस्ट भी शेयर किया। फैन्स सुपरस्टार के इस व्यवहार से काफी खुश हैं लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं।
कई देशों के जनरल हुए शामिल
मन्नत में शाहरुख द्वारा होस्टेड पार्टी में कनाडा, फ्रांस, क्यूबेक और अन्य देशों ने जनरल ने शिरकत की। इस दौरान एक्टर टी-शर्ट और डेनिम पहने दिख रहे हैं। शाहरुख की सभी के साथ अलग-अलग फोटो सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर की हैं। इन फोटोज को देखकर जहां एक तरफ यूजर्स एक्टर की तारीफ कर रहे हैं। तो वहीं उनके लुक को देखकर परेशान हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि शाहरुख इतने अजीब या बीमार हालत में क्यों दिख रहे हैं।