जोधपुर
विवाहिता ने सोमवार को जहर खाकर सुसाइड कर लिया। विवाहिता IAS अधिकारी की बहू है। 2 महीने पहले ही शादी हुई थी। महिला ने घटना वाले दिन अपने पिता को फोन कर बोला था कि पेट में दर्द हो रहा है। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में शव का पोस्टमॉर्टम हुआ।
रातानाडा थाना क्षेत्र के हाईकोर्ट कॉलोनी में आईएएस अधिकारी बीएल मेहरा का घर है, जो अजमेर में पोस्टेड हैं। उनके बेटे-बहू यहां रहते हैं। बेटा शिक्षा विभाग में एलडीसी (लोअर डिवीजन क्लर्क) के पद पर काम करता है।.रातानाडा थाना अधिकारी मूल सिंह के अनुसार, आईएएस अधिकारी की बहू प्रियंका (25) ने 1 जनवरी को जहर खाया था। उसकी तबीयत खराब हो गई। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां रविवार को उसने दम तोड़ दिया।