Saturday, February 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

CM अशोक गहलोत ने पहले चरण के चुनाव प्रचार से बनाई दूरी, पायलट ने संभाला मोर्चा

जयपुर

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के मिशन यूपी चुनाव के पहले चरण के चुनाव प्रचार से सीएम अशोक गहलोत ने दूरी बना ली है। पार्टी का स्टार प्रचारक बनाने के बावजूद भी सीएम गहलोत पहले चरण की सीटों के लिए प्रचार करने नहीं गए। वजह कुछ भी रही हो लेकिन बदलते हुए राजनीतिक परिदृश्य में प्रियंका गांधी को पायलट पर सबसे ज्यादा भरोसा है। यूपी में पहले चरण के मतदान 10 फरवरी को होगा। हालांकि गहलोत कैंप का कहना है कि विधानसभा सत्र की वजह से सीएम गहलोत चुनाव प्रचार के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। यूपी चुनाव में पायलट ने मोर्चा संभाल लिया है। प्रियंका गांधी की नजर में सचिन पायलट की अहमियत बढ़ गई है।

जाट-गुर्जर वोटरों को साधने की कवायद 

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने दिल्ली एनसीआर से सटे जिलों में गुर्जर और जाट वोटरों को साधने के लिए पायलट को चुनावी समर में उतारकर भाजपा को घेरने की कवायद की है। प्रियंका गांधी को पायलट पर सबसे ज्यादा भरोसा है। यहीं वजह है कि राहुल गांधी की कोर टीम के एकमात्र बचे सदस्य सचिन पायलट की अहमियत दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। यह अहमियत सीएम अशोक गहलोत के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। यूपी में पहले चरण के लिए 10 फरवरी को मतदान होगा। इसके लिए पायलट लगातार यूपी का चुनावी दौरा कर रहे हैं। गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, हापुड़, मथुरा और आगरा में घर-घर जाकर पार्टी प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। यूपी में कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। पार्टी प्रत्याशियों की मांग के अनुसार ही पायलट को चुनाव प्रचार के लिए भेजा जा रहा है। इन जिलों में गुर्जर और जाट वोटरों की खासी तादात है। पश्चिमी यूपी में पिछले यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी सफलता मिली थी। लेकिन इस बार प्रियंका गांधी की सक्रियता और अखिलेश यादव-जयंत चौधरी की जोड़ी ने भाजपा के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है।