
वेट लॉस ही नहीं आपके ब्लड प्रेशर को भी रखते हैं कंट्रोल अरबी के पत्ते
नई दिल्ली
आपने आज तक अरबी की सब्जी को कई तरह से बनाकर खाया होगा। अपने अनोखे स्वाद की वजह से अरबी की सब्जी ही नहीं उसकी पकौड़ी से लेकर रायता और दाल जैसी सभी चीजों को बेहद पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं सेहत के लिए अपने गुण और स्वाद की वजह से न सिर्फ अरबी बल्कि उसके पत्ते तक इस्तेमाल किए जाते हैं।
अरबी के पत्तों में मौजूद पोषक तत्व-
अरबी के पत्तों में विटामिन ए, विटामिन सी, आयरन और फोलेट जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई बीमारियो से बचाए रखने में मदद करते हैं। दिल के आकार का दिखने वाला अरबी का पत्ता (Taro leaves aka Arbi ke patte) विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर होता है। यह एक एंटीऑक्सीडेंट के रुप में काम करता है और वेट लॉस से लेकर डायबिटीज कंट्रोल करने तक जैसे इसके कई स्वास्थ लाभ हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ लाभ के बारे में।
अरबी...