कृषि के क्षेत्र में नित नए शिखर छू रहा है राजस्थान
जयपुर (वार्ता). राजस्थान किसानों की अथक मेहनत और राज्य सरकार की कृषि कल्याण योजनाओं की बदौलत कृषि के क्षेत्र में नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है और किसानों की समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों से कृषि का कैनवास हरा-भरा नजर आने लगा है।राजस्थान को कृषि योजना संचालन में बेहतर प्रदर्शन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया है। प्रदेश मोटे अनाज के उत्पादन, ड्रिप, स्प्रिंकलर, मिनी स्प्रिंकलर संयंत्रों की स्थापना, किसानों को बीमा क्लेम वितरण, आॅनलाइन फसल कटाई प्रयोग औऱ सौर ऊर्जा पम्पों की स्थापना में देश में प्रथम स्थान पर है।कृषि एवं उद्यानिकी शासन सचिव डॉ. पृथ्वी के अनुसार राज्य सरकार ने किसानों की समृद्धि और सशक्तिकरण के लिए हर संभव प्रयास किये हैं। इसी का नतीजा है कि प्रदेश की कृषि का कैनवास ज्यादा हरा-भरा नजर आने लगा है। राज्य में किसानों के लिए खेती...