कमजोर पड़ा नौतपा, लगातार दो दिन बारिश

कमजोर पड़ा नौतपा, लगातार दो दिन बारिश
  • तापमान में गिरावट, अधिकतम पारा 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा, आज भी बादलवाही
    बीकानेर।
    पश्चिमी राजस्थान में इस बार नौतपा कमजोर पड़ गया है। पिछले दो दिनों से लगातार शाम के समय हल्की बारिश हो रही है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। नौतपा के कमजोर रहने से मानसून को लेकर आशंका होने लगी है। हालांकि माना जा रहा है कि तय समय से पहले बीकानेर में मानसून आएगा।
    दरअसल, बीकानेर में पारा बढ़ने के बजाय कम हो रहा है। शुक्रवार को बीकानेर में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। जो सामान्य से थोड़ा कम रहा। इसी तरह रात का तापमान भी 30 डिग्री के आसपास अटक रहा है। गुरुवार को जहां बीकानेर पूरे प्रदेश में सबसे गर्म था और तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर था, वहीं शुक्रवार को ये लुढककर 42.2 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। अगर बादलवाही बनी रही तो शनिवार को भी पारा कम रहेगा।
    नौतपा कमजोर रहने के साथ ही अब मानसून को लेकर आशंका जताई जा रही है। दरअसल, मान्यता है कि नौतपा तेज तपने पर ही मानसून अच्छा रहता है। नौतपा के बीच बारिश होने से इसे नौतपा का गलना बोलता है। ऐसे में इस बार तीन बार हल्की बारिश बीकानेर में हो चुकी है। राजस्थान के कई अन्य हिस्सों में हल्की व तेज बारिश हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.