सिख म्यूजियम में मनमोहन सिंह के चित्र का विरोध:राजोआना ने एसजीपीसी प्रधान को लिखा पत्र; कहा- कांग्रेस पार्टी सिखों पर अत्याचारों की जिम्मेदार

सिख म्यूजियम में मनमोहन सिंह के चित्र का विरोध:राजोआना ने एसजीपीसी प्रधान को लिखा पत्र; कहा- कांग्रेस पार्टी सिखों पर अत्याचारों की जिम्मेदार

अमृतसर। गोल्डन टेंपल परिसर के सिख संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का चित्र लगाए जाने के फैसले पर नया विवाद खड़ा हो गया है। इस फैसले का विरोध करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोषी पटियाला जेल में बंद बलवंत सिंह राजोआना ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी को पत्र लिखकर आपत्ति जताई है।
राजोआना ने पत्र में लिखा है कि डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में उस राजनीतिक पार्टी का प्रतिनिधित्व किया, जिसे उन्होंने सिखों पर अत्याचारों का जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी, जिसकी ओर से मनमोहन सिंह प्रधानमंत्री रहे, 1984 के सिख विरोधी दंगों की जिम्मेदार है। ऐसे में उनका चित्र सिखों की शहादत और गौरव का प्रतिनिधित्व करने वाले संग्रहालय में लगाना अनुचित और अस्वीकार्य है।
राजोआना ने कहा- डॉ. मनमोहन सिंह उस पार्टी के प्रधानमंत्री रहे जो सिख कत्लेआम की दोषी है। उनका चित्र सिख संग्रहालय में लगाने का कोई औचित्य नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.