Friday, February 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

5 साल में योगी की सेना अखिलेश की हो गई

गोरखपुर/लखनऊ

हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील सिंह अब अखिलेश यादव के साथ देखे जा रहे हैं। वह खुलकर कह रहे हैं कि अब सपा में हैं। उनके जैसे न जाने कितने लोगों ने हिंदू युवा वाहिनी से अलग सपा का साथ पकड़ लिया है। पूर्व सदस्य बताते हैं कि अब हिंदू युवा वाहिनी खत्म हो गई है।

संगठन के खत्म होने के कारण कई हैं। सूत्रों का ये भी कहना है कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की ओर से 2017 में साफ तौर पर निर्देश दिए गए थे कि हिंदू युवा वाहिनी का विस्तार न हो, इसे खत्म किया जाए। आइए जानते हैं, कैसे धीरे-धीरे इसका अस्तित्व कम हुआ और सदस्य सपा में जुड़ते गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *