नई दिल्ली
अगर आप टाटा ग्रुप (Tata Group) के शेयरों पर दांव लगाने की सोच रहे हैं तो आप इंडियन होटल्स के शेयर (Indian Hotels Share) पर नजर रख सकते हैं। इंडियन होटल्स के शेयर पर मार्केट एक्सपर्ट बुलिश हैं और इसे खरीदने की सलाह दे रहे हैं। इंडियन होटल्स कंपनी के शेयर शुक्रवार के कारोबारी सत्र में NSE पर ₹326.50 पर बंद हुए। शुक्रवार को स्टॉक का कुल कारोबार 5,791,275 शेयरों का था।
निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न
कंपनी के शेयर प्राइस हिस्ट्री के अनुसार, 1 जनवरी 1999 को इंडियन होटल्स के शेयर ₹30.22 पर थे। यानी लेटेस्ट शेयर प्राइस के हिसाब से देखा जाय तो इसने अब तक 980.41% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। स्टॉक की कीमत 29 सितंबर, 2017 को ₹106.12 से पिछले पांच साल के दौरान मौजूदा कीमत पर चढ़ गई। इस दौरान इस शेयर ने 207.67% का मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। पिछले 1 साल में, स्टॉक में 77.82% की वृद्धि हुई है और YTD के आधार पर, 2022 में अब तक स्टॉक में 77.40% की वृद्धि हुई है। इसका मार्केट कैप 46,411.56 करोड़ रुपये है।