- सब जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में जीते दो रजत और एक कांस्य पदक
हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)। तीरंदाजी खेल प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में हनुमानगढ़ जिले के 14 वर्षीय खिलाड़ी प्रज्वल चौधरी ने जिले का नाम रोशन किया। जिला कलक्टर नथमल डिडेल की ओर से खिलाड़ी प्रज्वल चौधरी को सम्मानित किया गया। जिला कलक्टर ने जिले का नाम रोशन करने पर खिलाड़ी प्रज्वल चौधरी को शुभकामनाएं दी।