138 दिन के लिए शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

138 दिन के लिए शनि बदलेंगे चाल, इन 4 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम

कर्मफल देवता शनिदेव समय-समय पर अपनी चाल बदलते रहते हैं। शनि इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और अपनी चाल में बदलाव करने वाले हैं। शनि मीन राशि में 13 जुलाई 2025 को वक्री होंगे। शनि की वक्री चाल का अर्थ उलटी चाल से है। शनि मीन राशि में 138 दिन वक्री अवस्था में रहेंगे और 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे। शनि की चाल में बदलाव होने से कई राशियों का शुभ समय शुरू होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, शनि की वक्री चाल से मेष, कन्या, वृश्चिक व धनु राशि वालों को लाभ मिलेगा। जानें इन राशियों के बारे में-

  1. मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल शुभ रहने वाली है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन का आवक बढ़ेगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। व्यापारिक रूप से स्थिति सुदृढ़ होगी। जरूरत के हिसाब से वस्तुएं जीवन में उपलब्ध होंगी।
  2. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए वक्री शनि अनुकूल रहने वाले हैं। शत्रु आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे लेकिन आपका कुछ बिगाड़ नहीं पाएंगे। आर्थिक व व्यापारिक रूप से आप अच्छे रहेंगे। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। आय में वृद्धि होगी।
  3. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों के पराक्रम में वृद्धि होगी। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारियों के सहयोग से तरक्की मिल सकती है। बच्चों की सेहत में सुधार होगा। शिक्षा से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि के अवसर प्राप्त होंगे।
  4. धनु राशि- धनु राशि वालों को वक्री शनि व्यावसायिक सफलता दिलाएंगे। व्यापार में विस्तार के योग व मौके बनेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन का संचय करने में सफल रहेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कारोबार में पार्टनरशिप के नए अवसर मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि के संकेत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.