Saturday, January 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

11 लाख से ज्यादा दावे मिले:क्लेम सेटलमेंट में LIC तीसरे नंबर पर, ज्यादातर कंपनियों का औसत 90% से ऊपर

मुंबई

वित्तवर्ष 2020-21 के दौरान जीवन बीमा कंपनियों ने 90% से ज्यादा क्लेम सेटलमेंट किया है। LIC इस मामले में तीसरे नंबर पर रही।

2020-21 की रिपोर्ट जारी

भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) ने 2020-21 की वार्षिक रिपोर्ट जारी की है। इसके अनुसार व्यक्तिगत जीवन बीमा के मामले कुल 11.01 लाख क्लेम्स कंपनियों को मिले थे। इसमें से जीवन बीमा कंपनियों ने 10.84 लाख क्लेम्स का पेमेंट किया। जिसकी कुल रकम 26,422 करोड़ रुपए थी। 9527 क्लेम्स को स्पष्टीकरण मिलने के बाद खारिज कर दिया गया। इसकी रकम 865 करोड़ रुपए थी। जबकि 3,032 क्लेम को सीधे खारिज कर दिया गया। इसकी रकम 60 करोड़ रुपए थी। वर्ष के अंत में लंबित क्लेम्स 3,055 थे। इनकी राशि कुल 623 करोड़ रुपए थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *