Friday, June 2निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

11 लाख रूपए की धोखाधडी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

अजमेर (वार्ता). राजस्थान में अजमेर की क्शिचियनगंज थाना पुलिस ने आज ग्यारह लाख से ज्यादा की धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
थानाधिकारी करणसिंह खंगरोत ने बताया कि थानाक्षेत्र निवासी नरोत्तम कुमार की शिकायत पर दर्ज प्रकरण में कोटा शहर के अनन्तपुरा थाना क्षेत्र के रहनेवाले गौरव धोबी (26) को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
आरोपी गौरव ने शिकायत करने वाले के साथ 11 लाख 50 हजार 551 रुपए की धोखाधड़ी की।