Sunday, February 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

10वीं-12वीं पास 3 लड़कियों ने अमेरिकन को ठगा

डूंगरपुर

डूंगरपुर में 6 दिन पहले पकड़े गए फर्जी कॉल सेंटर के तार मुंबई से जुड़े हैं। पूरे खेल का मास्टर माइंड मुंबई का बॉथम रोड्रिक्स है। उसने अपने गैंग में बेरोजगारी और आर्थिक तंगी से परेशान युवाओं को शामिल किया। बाकायदा उन्हें ट्रेनिंग दी। अमेरिकी लोगों से किस तरीके से बात करनी है, इंटरनेट कॉलिंग कर अमेजॉन कंपनी से माल डिलीवरी के बारे में क्या कहना है आदि जानकारी देकर ट्रेंड किया गया। यह भी बताया कि झांसा देकर ‘स्क्रीन शेयरिंग एप’ डाउनलोड करवाकर कोड किस तरह लेना है। इस तरीके से 15 लाख से ज्यादा लोगों को ठगी का शिकार बनाया।

गिरोह के कुछ सदस्य बीकॉम तक पढ़े-लिखे हैं। मुंबई के रहने वाले आरोपी आपस में सभी यार-दोस्त हैं। दो लड़के-लड़कियां गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड भी हैं। गिरोह के एक नाबालिग सहित 9 लोगों को पकड़ा गया है। पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *