Tuesday, February 18निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

1 जनवरी से कपड़े और फुटवेयर खरीदना होगा महंगा

नई दिल्ली

नया साल यानी जनवरी 2022 से देश में कुछ बदलाव होने वाले हैं। इन बदलावों से आम लोगों से लेकर कारोबारी तक प्रभावित होंगे। 1 जनवरी 2022 से कई चीजों पर टैक्स (GST) बढ़ रहा है। लिहाजा कपड़े व जूते चप्पल खरीदने से लेकर कैब की ऑनलाइन बुकिंग तक आपको महंगी पड़ने वाली है।

कपड़े और फुटवेयर खरीदना महंगा होगा
1 जनवरी से कपड़े और फुटवेयर पर 12% GST लगेगा। भारत सरकार ने कपड़ा, रेडीमेड और फुटवेयर पर 7% GST बढ़ा दी है। 1 जनवरी से रेडीमेड गारमेंट्स पर GST की दर 5% से बढ़कर 12% हो जाएगी। इससे रेडीमेड गारमेंट्स की कीमतें बढ़ेंगी। ऐसे में नए साल से रेडीमेट गारमेंट्स खरीदने के लिए ग्राहकों को अधिक पैसे चुकाने पड़ जाएंगे।

ऑटो रिक्शा या कैब बुक करना पड़ेगा महंगा
इसके अलावा ऑनलाइन तरीके से ऑटो रिक्शा या कैब बुकिंग पर 5% GST लगेगा। यानी ओला, उबर जैसे ऐप बेस्ड कैब सर्विस प्रोवाइडर प्लेटफॉर्म से ऑटो रिक्शा बुक करना अब महंगा हो जाएगा। हालांकि ऑफलाइन तरीके से ऑटो रिक्शा के किराए में कोई बदलाव नहीं होगा। उसे टैक्स से बाहर रखा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *