श्रीगंगानगर में ट्रक यूनियनों के बीच झड़प

श्रीगंगानगर में ट्रक यूनियनों के बीच झड़प
  • धान मंडी में मारपीट और हवाई फायरिंग, 15 लोग हिरासत में, पुलिस ने नाकाबंदी करवाई
    श्रीगंगानगर।
    श्रीविजयनगर में दो ट्रक यूनियनों के लोगों के बीच हुई झड़प के बाद पुलिस ने 15 लोगों को हिरासत में लिया है।
    श्रीगंगानगर के श्रीविजयनगर में दो ट्रक यूनियनों के बीच चल रहा विवाद बुधवार को हिंसक हो गया। नई धान मंडी में दोनों गुटों के बीच मारपीट हुई और हवाई फायरिंग की घटना सामने आई।
    श्रीविजयनगर में दो ट्रक यूनियन कार्यरत हैं। धान मंडी के बाहर स्थित यूनियन का संचालन प्यारा सिंह करते हैं। नई धान मंडी में स्थित दूसरी यूनियन के संचालक प्रेम खख हैं।
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भंवरलाल के अनुसार आज प्यारा सिंह की यूनियन के लोग नई धान मंडी में पहुंचे। वहां दूसरे पक्ष के लोगों से उनकी मारपीट हो गई। दोनों गुटों के बीच लाठी-डंडे चले। इस दौरान एक खड़ी कार क्षतिग्रस्त हो गई। किसी व्यक्ति ने दूर से हवा में फायरिंग भी की।
    पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 15 लोगों को धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया है। फायरिंग करने वाले व्यक्ति और उसकी गाड़ी की पहचान कर ली गई है। उसे पकड़ने के लिए जिले में नाकाबंदी की गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.