- अक्टूबर में सबसे ज्यादा; शीतकालीन अवकाश 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक रहेगा
बीकानेर। राजस्थान में 1 जुलाई (मंगलवार) से स्कूलों का नया सत्र 2025-26 शुरू हो रहा है। सरकार ने कैलेंडर (शिविरा पंचांग) जारी कर दिया है। नए सत्र के 365 दिनों में 134 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी, जबकि 231 दिन स्कूल चलेंगे। इनमें 48 दिन रविवार की छुट्टियां हैं, शेष दिनों में त्योहार, जयंती और विभिन्न दिवसों पर छुट्टी रहेगी।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट की ओर से जारी शिविरा पंचांग में पूरे सत्र के कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। दीपावली और मध्यावधि छुट्टियां 16 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक होगी। वहीं सर्दी की छुट्टियां 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक होगी। गर्मी की छुट्टियां 17 मई से 30 जून तक रहेगी।
इस दौरान सरकारी स्कूलों में जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन की 4 छुट्टियां अतिरिक्त होंगी। कुछ छुट्टियां रविवार के दिन ही पड़ रही है। दशहरे के दिन ही गांधी जयंती और शास्त्री जयंती होने के कारण 2 के बजाय एक ही दिन छुट्टी मिलेगी। इसी तरह 6 जुलाई को मुहर्रम भी रविवार को ही है।
स्कूलों का समय: एक और दो पारी में अलग-अलग टाइमिंग
माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट के मुताबिक, एक पारी स्कूल का समय गर्मी में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक रहेगा। वहीं सर्दी में 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक रहेगा।
दो पारी स्कूल में 1 अप्रैल से 30 सितंबर तक पहली पारी सुबह 7 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पारी 12.30 बजे शाम 6 बजे तक रहेगी। प्रत्येक पारी साढ़े पांच घंटे की होगी। वहीं 1 अक्टूबर से 31 मार्च तक पहली पारी सुबह 7.30 बजे से 12.30 बजे तक और दूसरी पारी 12.30 बजे से शाम 5.30 बजे रहेगी। सर्दी में प्रत्येक पारी पांच घंटे की होगी।
अब समझते हैं हर महीने ब्योरा
जुलाई 2025
चार रविवार, इसके अलावा कोई छुट्टी नहीं
1 से 16 जुलाई: स्कूलों में प्रवेशोत्सव मनाया जाएगा।
6 जुलाई : मुहर्रम (रविवार)
10 जुलाई : गुरु पूर्णिमा उत्सव
11 जुलाई विश्व जनसंख्या दिवस
23 जुलाई लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जयंती
अगस्त 2025
(पांच रविवार, तीन अवकाश)
5 अगस्त: कश्मीर में धारा 370 हटाने और राम मंदिर की स्थापना के लिए भूमि पूजन के दिन को स्वर्ण मुकुट मस्तक दिवस के रूप में मनाया जाएगा। (अवकाश नहीं है)
9 अगस्त : रक्षा बंधन (अवकाश)
15 अगस्त : स्वतंत्रता दिवस (उत्सव के बाद अवकाश)
16 अगस्त : श्रीकृष्ण जन्माष्टमी (अवकाश)
18 से 20 अगस्त : फर्स्ट टेस्ट
27 से 29 अगस्त : नेहरू हॉकी प्रतियोगिता
29 अगस्त : खेल दिवस (अवकाश नहीं)
सितंबर 2025
(चार रविवार, चार अवकाश)
2 सितंबर : श्रीरामदेव जयंती, श्री तेजा दशमी, खेजड़ली शहीद दिवस (अवकाश)
5 सितंबर : शिक्षक दिवस (अवकाश नहीं)
8 सितंबर : साक्षरता दिवस (अवकाश नहीं)
14 सितंबर : हिन्दी दिवस (अवकाश नहीं)
22 सितंबर : नवरात्रा स्थापना व महाराजा अग्रसेन जयंती (अवकाश)
26 व 27 सितंबर : जिला स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन (सरकारी स्कूल में अवकाश)
30 सितंबर : दुर्गाष्टमी (अवकाश)
अक्टूबर 25
(चार रविवार, 13 अवकाश)
1 अक्टूबर : स्कूल समय परिवर्तन
2 अक्टूबर विजयादशमी, गांधी जयंती, शास्त्री जयंती (अवकाश)
13 से 15 अक्टूबर : सेकंड टेस्ट
16 से 27 अक्टूबर : मध्यावधि अवकाश (इसी में दीपावली, गोवर्धन पूजा, भाईदूज अवकाश शामिल)
नवंबर 25
(पांच रविवार, एक अवकाश)
2 नवंबर : कालिदास जयंती (अवकाश नहीं)
5 नवंबर : गुरुनानक जयंती (अवकाश)
21 व 22 नवंबर : राज्य स्तरीय शैक्षिक सम्मेलन (सरकारी स्कूल में अवकाश)
दिसंबर-2025
(चार रविवार, सात अवकाश)
12 से 24 दिसंबर : हाफ ईयरली एग्जाम
25 दिसंबर से 31 दिसंबर : शीतकालीन अवकाश रहेंगे। (इसी में क्रिसमस डे और गुरु गोविंद सिंह जयंती का अवकाश शामिल है।)
जनवरी-2026
(चार रविवार, सात अवकाश)
1 से 5 जनवरी : शीतकालीन अवकाश जारी रहेंगे।
12 जनवरी : स्वामी विवेकानंद जयंती (अवकाश नहीं)
25 जनवरी : देवनारायण जयंती (अवकाश)
26 जनवरी: गणतंत्र दिवस (उत्सव के बाद अवकाश)
फरवरी-2026
(चार रविवार, एक अवकाश)
एक फरवरी : संत रविदास जयंती (अवकाश नहीं)
5 से 7 फरवरी : थर्ड टेस्ट
15 फरवरी : महाशिवरात्रि (अवकाश)
19 फरवरी : छत्रपति शिवाजी जयंती (अवकाश नहीं)
मार्च-2026
(पांच रविवार, छह अवकाश)
2 मार्च : होलिका दहन (अवकाश)
3 मार्च : धुलंडी (अवकाश)
8 मार्च : विश्व महिला दिवस (अवकाश नहीं)
19 मार्च : नव वर्ष प्रतिपदा व राजस्थान स्थापना दिवस (अवकाश नहीं)
20 मार्च : चेटीचंड (अवकाश)
21 मार्च : ईद-उल-फितर (अवकाश)
26 मार्च : रामनवमी (अवकाश)
31 मार्च : महावीर जयंती (अवकाश)
अप्रैल-2026
(चार रविवार, चार अवकाश)
1 अप्रैल : स्कूल समय परिवर्तन
2 अप्रैल : हनुमान जन्मोत्सव (अवकाश नहीं)
3 अप्रैल : गुड फ्राइडे (अवकाश)
11 अप्रैल : महात्मा ज्योतिबा फूले जयंती (अवकाश)
14 अप्रैल : भीमराव अंबेडकर जयंती (अवकाश)
19 अप्रैल : परशुराम जयंती (अवकाश)
23 अप्रैल से 8 मई : फाइनल एग्जाम
मई-2026
(पांच रविवार, पंद्रह अवकाश)
8 मई तक एग्जाम जारी रहेंगे।
7 मई : रविंद्र नाथ टैगोर जयंती (अवकाश नहीं)
16 मई : वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट
जून-2026 (पूरे महीने ही छुट्टी रहेगी, एक जुलाई से नया सत्र)
राजस्थान में इस साल स्कूलों में 134 दिन रहेगी छुट्टियां

Leave a Reply